विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: दिल्ली के कम्मरूद्दीन नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों पाया काबू

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 07 Oct 2023 10:17 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कम्मरुद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। गोदाम में आग लगने ...और पढ़ें

Delhi: दिल्ली के कम्मरूद्दीन नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।
Delhi: दिल्ली के कम्मरूद्दीन नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

HighLights

  1. प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग
  2. मौके पर पहुंचीं दमकल की 21 गाड़ियां
  3. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों पाया आग पर काबू

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कम्मरुद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था।

दमकल के अधिकारियों ने बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे कम्मरुद्दीन नगर में एक गोदाम में शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि आग एक खुली जगह में पड़े प्लास्टिक के कचरे और नालीदार रोल में लगी थी जो पूरे गोदाम में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जिन्होंने कुछ देर बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लिया। अभी घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi News: पुलिस ने युवक को बेवजह किया परेशान तो HC ने लिया आड़े हाथ, अब पीड़ित को दिया जाएगा इतना मुआवजा