विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Flood Update: आज से शुरू हो जाएगा कश्मीरी गेट ISBT, पिछले 8 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Tue, 18 Jul 2023 12:52 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ के बाद जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। जलभराव के कारण बंद कई मार्ग अब शुरू हो गए हैं तो वहीं मंगलवार से कश्मीरी ...और पढ़ें

आज से शुरू हो जाएगा कश्मीरी गेट ISBT, पिछले 8 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
आज से शुरू हो जाएगा कश्मीरी गेट ISBT, पिछले 8 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर बढ़ने से कश्मीरी गेट तक पहुंच गया था पानी।
  2. यमुना का जलस्तर घटा तो मार्ग खुले और यातायात व्यवस्था सुधरी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ के बाद जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। जलभराव के कारण बंद कई मार्ग अब शुरू हो गए हैं तो वहीं, मंगलवार से कश्मीरी गेट आईएसबीटी भी शुरू हो जाएगा। हालांकि यमुना का जलस्तर पिछले आठ दिनों (10 जुलाई) से खतरे के निशान से ऊपर है। सोमवार देर रात 11 बजे जलस्तर 206.01 मीटर दर्ज किया गया, जो अभी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से 0.78 मीटर है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए परिवहन का बड़ा केंद्र कश्मीरी गेट आईएसबीटी मंगलवार से शुरू हो जाएगा। यमुना का पानी आने से इसके भूतल पर पानी आ गया था। लाल किला के पास भी जलभराव हो गया था, लेकिन अब कश्मीरी गेट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात की आवाजाही सामान्य हो गई।

पानी उतरा तो प्रशासन ने यहां पर साफ-सफाई का काम तेज कर दिया है। न केवल बस अड्डे के बाहर साफ-सफाई कर दी गई है बल्कि अंदर भी कीचड़ को साफ कर दिया है। साथ ही इसको पूरी तरह संचालन के लिए तैयार करने का काम जारी रहा।

दिल्ली परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात तक काम इसके पुन: संचालन का जारी था। मंगलवार से इसको शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर करीब 1600 बसें संचालित होती हैं।

मंगलवार को बस अड्डा फिलहाल चालू नहीं हुआ लेकिन बाहर से ही जो सवारियां मिल रही हैं, उन्हें लाने ले जाने का कार्य चल रहा था। कुछ बसों में सवारी ले जाते हुए बसें बाहर से दिखाई दी।