विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Floods: एक नदी अपना रास्ता कभी नहीं भूलती.. लाल किले तक यमुना का पानी पहुंचते ही लोगों को याद आया इतिहास

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Updated: Sat, 15 Jul 2023 09:49 PM (IST)

कहते हैं नदी अपना रास्ता कभी नहीं भूलती... राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ ने इसी वाक्य को दोहराने को मजबूर कर दिया है। यमुना में आई बाढ़ ने दिल् ...और पढ़ें

यमुना का जलस्तर बढ़ने से लाल किला के पास पहुंचा पानी।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से लाल किला के पास पहुंचा पानी।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कहते हैं नदी अपना रास्ता कभी नहीं भूलती... राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ ने इसी वाक्य को दोहराने को मजबूर कर दिया है। यमुना में आई बाढ़ ने दिल्ली के एक बड़ हिस्से को जलमग्न कर दिया है। दिल्ली में यमुना ने पिछले 45 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1978 में पिछली यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस बार जलस्तर अपने सबसे उच्चतम स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था।

यमुना का जलस्तर बढ़ गया है और नदी लाल किला के ठीक पीछे बह रह रही है। अगर इतिहास की बात करें तो यह नदी लाल किला के पास ही बहती थी। नदी न तो सड़क पर बह रही है और ना ही किसी के घर या बाजार में घुस रही है। वह तो बस अपने पुराने मार्ग पर लौटी है। यमुना का जब जलस्तर बढ़ा है, तो नदी ने अपना पुराना रास्ता ही खोज लिया है।

लाल किला गुरुवार शाम को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के कारण शुक्रवार को भी बंद रहना था। ट्विटर पर इसके फोटो भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और फोटो भी वायरल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यमुना नदी ने अपना पुराना रास्ता खोज लिया है।

लोगों ने इस दृश्य की तुलना 19वीं शताब्दी के मुगल-युग के चित्रों से की है। इसमें लाल किले के साथ बहती हुई यमुना दिख रही है। तस्वीर के जरिए नदी के इतिहास के बारे में बताया जा रहा है कि कैसे नदी का स्थान बदल गया है। साथ ही राजधानी का क्षेत्र बढ़ता चला गया।

दिल्ली में गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा स्तर था। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गईं। यमुना का पानी मुगलकालीन विरासत तक भी पहुंच गया।

राजघाट और पुराना किला इलाकों जलभराव हो गया। इस दौरान जलमग्न सड़कों के बीच से गुजर रहे थे। राहत की बात यह है कि अब यमुना का जलस्तर घटने लगा है और शनिवार (15 जुलाई) को जलस्तर 206.97 मीटर तक पहुंच गया।