Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाली वारदात, कार में खून से लथपथ मिला युवक, पुलिस पहुंची तो सड़क पर पड़ी थी लाश

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 12:07 PM (IST)

    दिल्ली के गाजीपुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसमें एक एक युवक का खून से लथपथ शव कार में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके ...और पढ़ें

    गाजीपुर में वारदात के बाद जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। जागरण
    गाजीपुर में वारदात के बाद जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक एक युवक का खून से लथपथ शव कार में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    युवक की पहचान 27 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह गाजीपुर स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कार्यरत था।

    सौरभ कुमार गाजीपुर डेयरी फार्म स्थित बिजली संयंत्र में सौरभ ऑपरेटर थे। वह आज सुबह छह बजे ड्यूटी करके कार से मयूर विहार स्थित अपने घर जा रहे थे।

    रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

    संयंत्र से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। आशंका है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।