विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्भया कांड की चौथी बरसी से पहले 5 घंटे में लड़की से 3 बार दुष्कर्म

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 09:18 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM (GMT+05:30)

आरोप है कि मकान मालिक और उसी घर में किराए पर रह रहे दो लड़कों ने लड़की को बेहोश कर तीनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'निर्भया केस' की चौथी बरसी से एक दिन पहले फिर दिल्ली शर्मसार हुई। दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 16 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक और उसी घर में किराए पर रह रहे दो लड़कों ने लड़की को बेहोश कर तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की वारदात से करीब 10 दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से यहां न्यू अशोक नगर में ताऊ-ताई के यहां आई थी।

किशोरी पांच घंटे तक दरिंदों के पास रही। इस दौरान तीन बार उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। वारदात के बाद आरोपी देर रात किशोरी को अचेत अवस्था में उसके कमरे के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इस युवती के 11 पति ! जीजा-बहन की मदद से बन गई 'लुटेरी दुल्हन'

इसके बाद शुक्रवार तड़के पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक प्रशांत (40) व उसके दोनों किरायेदार विकास सिंह (25) और संजीव (28) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों ने आरोपों से इन्कार किया है। पीड़िता को मेडिकल सहायता देने के साथ सदमे से उबरने के लिए उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

मूलरूप से मुजफ्फरपुर, बिहार की रहने वाली पीड़िता 10 दिन पहले ही अपने ताऊ और ताई के पास आई थी। 23 नवंबर को उसके ताऊ-ताई एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर में कोई न होने के कारण देखरेख के लिए पीड़िता को बिहार से दिल्ली बुलाया गया था।

पीड़िता ताऊ और ताई के साथ पहली मंजिल पर रहती है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर मकान मालिक प्रशांत व दोनों किरायेदार विकास व संजीव रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे पीड़िता खाना बना रही थी। इसी दौरान प्रशांत, विकास व संजीव ने खिड़की में हाथ डालकर रूमाल में कुछ नशीला पदार्थ डालकर पीड़िता को सुंघा दिया। उसके बाद तीनों आरोपी खिड़की से ही खींचकर दूसरी मंजिल पर ले गए।

यहां पहले प्रशांत व उसके बाद दोनों किरायेदारों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात करीब 2:30 बजे आरोपी पीड़िता को उसे कमरे के बाहर टेबल पर लिटाकर फरार हो गए। दूसरे मकान से किसी की नजर पीड़िता पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। जांच के बाद रात में ही पुलिस ने प्रशांत, विकास व संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के सामने किया दुष्कर्म

जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जिस समय प्रशांत अन्य दोनों आरोपियों के साथ पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। हालांकि वह दूसरे कमरे में थी, उस कमरे की लाइट बंद थी। पुलिस प्रशांत की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को प्रशांत के घर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आशंका है कि तीनों आरोपियों ने पहले शराब पी और इसके बाद पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों का रात में ही मेडिकल टेस्ट भी कराया गया।

विकृत मानसिकता का है मकान मालिक

मकान मालिक प्रशांत को आसपास के लोग विकृत मानसिकता का बताते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका चाल-चलन काफी खराब है। करीब ढाई माह पूर्व उसने रात में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी पीसीआर कॉल हुई थी। एक अन्य युवती के साथ भी वह जबरदस्ती कर चुका है। यही वजह है कि कोई भी महिला उसके यहां किराये पर ज्यादा दिन नहीं रहती।

तीन दिन पहले ही किराये पर रहने आया था पीड़ित परिवार

पीड़िता के एक चाचा न्यू अशोक नगर इलाके में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को उनके बड़े भाई व भाभी प्रशांत के मकान में किराये पर शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वे दूसरी जगह रहते थे। पीड़िता भी इनके साथ इस मकान में आ गई।

इधर लड़की के गायब होने से परिवारवाले परेशान हो गए। चाचा-चाची को ऐसा लगा कि कहीं रूठकर बिहार के लिए चली गई होगी। वह रातभर आसपास बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अन्य जगहों पर तलाशते रहे।

रात में ही करीब ढाई बजे लड़की की चाची खोजते हुए ऊपर पहुंची, जहां एक कमरे में लड़की नशे की हालत में टेबल पर पड़ी हुई थी। चाची ने चाचा को फोन करके बताया। फिर पुलिस को कॉल करके इसकी जानकारी दी। मेडिकल में रेप की पुष्टि होते ही पुलिस ने मकान मालिक समेत दोनों गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने सबसे पहले आरोपी मकान मालिक को पहचाना, फिर बाकी दो आरोपी पकड़े गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।