Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्कैम पर सियासत: दिल्ली सरकार का खुलासा, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के बेटे की कंपनी को बिना टेंडर मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 02:13 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली सराकर ने भूमि अधिग्रहण घोटाले के बाद मुख्य सचिव पर अस्पताल घोटाले का आरोप लगाया है। आतिशी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी ...और पढ़ें

    दिल्ली सरकार का खुलासा, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के बेटे की कंपनी को बिना टेंडर मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट।
    दिल्ली सरकार का खुलासा, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के बेटे की कंपनी को बिना टेंडर मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट।

    HighLights

    1. मुख्स सचिव नरेश कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
    2. नरेश कुमार बेटे की कंपनी को टेंडर देने का आरोप

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अस्पताल घोटाले में उनका नाम सामने आया है। विजिलेंस मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच रिपोर्ट सौंपी है। 

    आरोप है कि मुख्य सचिव ने अपने बेटे की एक और कंपनी को सात महीने पहले दिल्ली सरकार के आईएलबीएस अस्पताल में बिना टेंडर के एआई सॉफ्टवेयर बनाने का काम दिलाया था, जिससे कंपनी को करोड़ों का मुनाफा हुआ। साथ ही जांच में खुलासा हुआ है कि जिस कंपनी को एआई सॉफ्टवेयर बनाने का काम दिया गया था। उसको सॉफ्टवेयर बनाने का कोई अनुभव नहीं थी।

    बता दें कि विजिलेंस मंत्री आतिशी ने कथित अस्पताल घोटाला से संबंधित विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी है।

    यह भी पढ़ें: नरेश कुमार को सेवा विस्तार या दिल्ली को मिलेगा नया मुख्य सचिव, पद के लिए अंतिम चरण में चल रही कवायद; जल्द होगा फैसला