यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र, CAG की 14 रिपोर्ट होगी पेश
दिल्ली सरकार ने 24 से 27 फरवरी तक विधानसभा सत्र बुलाया है। इसमें सभी विधायक शपथ लेंगे और पांच साल से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। वहीं मुख्य ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली सरकार की ओर से बुलाया गया विधानसभा सत्र।
- 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र।
- मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बुलाई अधिकारियों की बैठक।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चार दिन के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है। इसमें सभी विधायक शपथ तो लेंगे ही साथ ही पांच साल से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी।
परिवहन मंत्री ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
उधर, परिवहन मंत्री बने डॉ. पंकज सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। मंत्री पद का चार्ज लेने के बाद अधिकारियों से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पर चर्चा करेंगे और विभाग की समस्याएं और चुनौतियां जानेंगे।
सरकार ने काम करना शुरू कर दिया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही दिल्ली में बदलाव दिखेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि वह अपनी और अपनी पार्टी की चिंता है। हम लोग काम करने के लिए आए हैं और काम करके रहेंगे।
अपने वादे पूरे करने के लिए पूरी जान लगा देंगे
उन्होंने फिर दोहराया कि जो हमारा एजेंडा है, उसको पूरा करने के लिए एक भी दिन व्यर्थ नहीं गंवाएंगे। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि हम और हमारी सरकार अपने वादे पूरे करने के लिए पूरी जान लगा देंगे और हर हाल में सरकार वादे पूरे करेगी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में दिल्ली ने आप सरकार का कुशासन देखा है। दिल्ली को कैसे बदहाल किया गया, यह देखा है, अब दिल्ली की जनता दिल्ली में काम देखेगी।
यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता के सामने क्या होंगी चुनौतियां? दिल्ली में ठप पड़ी हैं कई बड़ी योजनाएं