Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली सरकार ने 83 दुकानों को 24 घंटे चलाने की दी अनुमति, अब एलजी की मंजूरी का इंतजार

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 06:20 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 83 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित होने की अनुमति दे दी है। अब इसे उपराज्यपाल वीके सक् ...और पढ़ें

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 83 दुकानों को 24 घंटे चलाने की दी अनुमति।
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में 83 दुकानों को 24 घंटे चलाने की दी अनुमति।

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के दुकानों, रेस्तरां और खुदरा व्यापार श्रेणियों सहित 83 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दे दी। अधिकारियों ने कहा कि दुकान मालिकों को दिल्ली दुकान स्थापना अधिनियम 1954 में उल्लिखित प्रावधानों और नियमों का पालन करना होगा।

    अधिकारियों ने बताया कि सरकार नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इन दुकानों की निगरानी भी करेगी। इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के 24 घंटे संचालन से न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा,बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एक बार उपराज्यपाल द्वारा मंजूरी मिलने के बाद ये दुकानें 24 घंटे संचालित हो सकेंगी।

    ये भी पढ़ें- छठ पर AAP सरकार की तैयारियां, पूरी दिल्ली में 1000 से ज्यादा घाटों पर करा रही महापर्व का भव्य और शानदार आयोजन

    अब तक 635 दुकान को मिली थी अनुमति

    दिल्ली सरकार ने अब तक 635 दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे के लिए संचालन की मंजूरी दी थी। अधिकारियों के अनुसार, 1954 से 2022 तक लगभग 68 वर्षों के भीतर केवल 269 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति मिली थी। जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी गई है, उनमें द्वारका, माता सुंदरी, नेताजी सुभाष प्लेस, करोल बाग, सरिता विहार, कमला नगर, द्वारका, सेलेक्ट सिटी, ग्रेटर कैलाश-I के दुकान शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Delhi Road Accident: शाहदरा में सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

    खबरें और भी