Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर चमकेंगी PWD की सभी सड़कें, आतिशी ने विभाग को दिए ये निर्देश

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 10:35 AM (IST)

    इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए है कि शहर में पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत व रखरखाव का बेहतर तरीके से कार् ...और पढ़ें

    पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिया निर्देश
    पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

    HighLights

    1. फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सभी छोटी-मोटी टूट-फूट की हो मरम्मत
    2. रोड मार्किंग, फुटपाथ, कर्व स्टोन, सेंट्रल वर्ज, ग्रिल की जाए पेंट

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि गणतंत्र दिवस की भव्यता को और बढ़ाने के पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों को चमकाने का काम करेगी।

    इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए है कि शहर में पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत व रखरखाव का बेहतर तरीके से कार्य किया जाए। साथ ही पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्देश दिए है कि इस काम की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार उन्हें सौंपी जाए।

    पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि कि गणतंत्र दिवस देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह देश के सभी नागरिकों के लिए गर्व का दिन है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि दिल्ली के निवासी अपने शहर पर गर्व महसूस करें।

    इस दौरान ये किए के दिए निर्देश

    1. फुटपाथों की सभी छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत की जाए।
    2. सेंट्रल वर्ज में सभी छोटी-मोटी टूट-फूट की मरम्मत की जाए।
    3. सभी रोड मार्किंग को पेंट किया जाए
    4. फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, कर्व स्टोन और सभी ग्रिलों पर पेंट किया जाए
    5. सेंट्रल वर्ज और फुटपाथों पर झाड़ियों की छंटाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी दिल्ली के प्रमुख सड़कों के बुनियादी ढांचे के मेंटेनेंस की इंचार्ज है। ऐसे में ये जरूरी है कि पीडब्ल्यूडी इन सड़कों के मरम्मत और मेंटेनेंस का काम अभी से शुरू कर दे, ताकि 26 जनवरी तक पूरे शहर को चमकाया जा सके।

    खबरें और भी