विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर किसने की AAP के विधायकों को तोड़ने की कोशिश? दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया सच

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 04 Feb 2024 03:51 PM (IST)

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्राइम ब्रांच के घर पहुंचने की पूरी कहानी बताई। आतिशी ने ...और पढ़ें

मंत्री आतिशी ने क्राइम ब्रांच की नोटिस पर बताया आखिर किसने उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।
मंत्री आतिशी ने क्राइम ब्रांच की नोटिस पर बताया आखिर किसने उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्राइम ब्रांच के घर पहुंचने की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच का ऑफिसर शनिवार को केजरीवाल जी के घर पर पहुंचे। उनका कहना था कि वह नोटिस सीधे केजरीवाल के हाथ में देंगे। वही क्राइम ब्रांच के अफसर आज मेरे घर पर पहुंचे। उनका कहना था कि नोटिस सीधे मंत्री जी के हाथ में देंगे। 

उन्होंने कहा कि हमें उन क्राइम ब्रांच के ऑफिसर पर दया आती है। उन्होंने क्या सोचकर नौकरी ज्वाइन की होगी कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम करेंगे। देश की सेवा करेंगे, लेकिन उनके राजनीतिक आकाओं ने उन्हें टीवी की प्राइम टाइम का नौटंकी वाला शो बना दिया है। 

आतिशी ने दिया कई राज्यों का उदाहरण

उन्होंने क्राइम ब्रांच का नोटिस दिखाते हुए कहा कि इसमें न ही कोई धारा है, नही कोई आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह कोई नोटिस नहीं बल्कि एक चिट्ठी है। उन्होंने कहा कि इसमें लिखा था कि वह बताएं कि आखिर किसने आपके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की।

आतिशी ने कहा कि ये वही लोग थे, जो 2016 में कांग्रेस के 9 विधायकों को तोड़ा था। ये वही लोग थे कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। ये वही लोग हैं जो हमारी सरकार गिराने और विधायक खरीदने आए थे, जो विभिन्न राज्यों में गिरा चुके हैं या जिन्होंने सरकारें गिराने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'मंत्री छगन भुजबल का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, फडणवीस बोले- सीएम शिंदे बताएंगे क्या है इसके पीछे का कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।