Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली सरकार के मंत्री ने LG को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- भ्रष्ट अफसरों के नाम उजागर करें

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:13 PM (GMT+05:30)

    सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने जांच एजेंसियों द्वारा भ्रष्ट अफसरों के नाम सार्वजनिक करने की मांग क ...और पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ आप नेता सौरभ भारद्वाज।
    कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ आप नेता सौरभ भारद्वाज।

    HighLights

    1. डिसेल्टिंग के नाम पर हुआ करोड़ों का गबन, सारे काम रहे कागजी।
    2. LG साहब अपने नाकारा और भ्रष्ट अफसरों के ऊपर 48 घंटे में लें एक्शन।

    Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा भ्रष्ट अफसरों के नाम सार्वजनिक करें। उनका कहना है कि डिसेल्टिंग (गाद निकालना) के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है, जहां सारे काम कागजी रहे हैं।

    मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखित में थर्ड पार्टी ऑडिट करने का आदेश दिया गया था। एलजी ने साउथ वेस्ट 1 और साउथ वेस्ट 2 जांच करने के आदेश दिए, जबकि सरकार ने पूर्ण जांच की मांग रखी।

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं बार-बार पत्र लिखा, उसके बाद भी अधिकारियों ने गाद नहीं निकाली। इसके बाद मुख्य सचिव समेत तमाम विभागों के अधिकारियों को मैंने बताया कि नालों की सफाई नहीं की गई और इस काम में जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ है।