विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 23 Aug 2023 03:50 PM (IST)

Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान 3 की लैंडिंग का देशवासी बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग चंद्रयान 3 की ...और पढ़ें

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्कूल के बच्चे, भेज रहे शुभकामनाएं
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्कूल के बच्चे, भेज रहे शुभकामनाएं

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का देशवासी बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चे भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वो शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

सरकारी स्कीलों के बच्चे उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत इतिहास रचेगा। स्कूल में कुछ बच्चों ने इसरो (ISRO, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) परिसर में खड़े होकर अंग्रेजी के शब्दों में ISRO लिखा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की सच्ची रुचि और उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई। स्कूल के बच्चे चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। इन युवा मनों की हार्दिक शुभकामनाएं शाम के उत्साह को और बढ़ा देती हैं। हमारे वैज्ञानिक हमें अत्यधिक गौरवान्वित कर रहे हैं। जय हिन्द।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।