यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार का तोहफा, इन 80 हजार कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार में कार्यरत ग्रुप बी नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के 80 ह ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपये का बोनस
- दिल्ली सरकार में कार्यरत ग्रुप बी, नॉन गैजेटेड और ग्रुप सी के 80 हजार कर्मी होंगे लाभान्वित
- हर कर्मचारी को दिया जाएगा 7 हजार रुपये का बोनस, 56 करोड़ रुपये होंगे इस पर खर्च
- सीएम ने इस घोषणा के साथ सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दीवाली पर अपने 80 हजार कर्मचारियों को सात- हजार रुपये बोनस देने का निर्णय लिया है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आप सरकार सभी ग्रुप बी गैर राजपत्रित और ग्रुप सी के कर्मचारियों को यह बोनस देगी।
केजरीवाल ने डिजिटल प्रेसवार्ता कर सभी कर्मचारियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सरकार ने गत आठ साल में दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और जनसेवाओं समेत अन्य क्षेत्रों में जितने शानदार काम किए हैं, उन सभी में इन कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इन्हीं की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं। केजरीवाल ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
इससे त्योहारों में हमारे कर्मचारियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक सरकार के रूप हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेगा।
दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रुपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।
दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ। https://t.co/eUE15d3XAn
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2023