विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला के खिलाफ अवमानना का केस शुरू, कोर्ट के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Updated: Fri, 19 Jan 2024 05:06 PM (IST)

आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना का मामला शुरू किया है। वर्चुअल कान्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से मह ...और पढ़ें

आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला के खिलाफ दिल्ली HC ने शुरू किया अवमानना का मामला।
आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला के खिलाफ दिल्ली HC ने शुरू किया अवमानना का मामला।

जागरण संवददाता, नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय महिला के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक अवमानना का मामला शुरू किया है। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से महिला सुनवाई में शामिल हुई थी। महिला ने सुनवाई के दौरान एक न्यायाधीश और न्यायालय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया था।

अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। 10 जनवरी को सुनवाई में सिडनी से शामिल हुई एक अनीता कुमारी गुप्ता ने अदालत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने न्यायमूर्ति के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते यहां तक कहा कि इस अदालत में क्या गड़बड़ हो रही है।

ये भी पढ़ेंः 'MCD कमिश्नर AAP सरकार की नहीं मान रहे बात', दिल्ली में दुकानों की सीलिंग को लेकर आतिशी का BJP पर हमला

कारण बताओ नोटिस जारी

इस पर न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने गुप्ता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें 16 अप्रैल को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें- 'कोई बोले- पैसा नहीं है तो समझ लेना वो चोर है', सीएम अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही ये बात