विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आबकारी घोटाला केस: समीर महेंद्रू को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली विदेश जाने की अनुमति

Updated: Thu, 23 Jan 2025 11:21 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी घोटाला मामले में आरोपी उद्यमी समीर महेंद्रू को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमानत याचि ...और पढ़ें

चर्चित आबकारी नीति घोटाला में कोर्ट ने दिया फैसला।
चर्चित आबकारी नीति घोटाला में कोर्ट ने दिया फैसला।

HighLights

  1. कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ा है मामला
  2. इस मामले में जमानत पर बाहर हैं कई आप नेता

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चर्चित आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते बृहस्पतिवार को हुए उद्यमी समीर महेंद्रू को यूएई जाने की अनुमति दे दी है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमानत याचिका का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समीर महेंद्रू जमानत पर बाहर हैं।

सितंबर 2022 में हुई थी कारोबारी की गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि 9 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को जमानत दी थी।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कारोबारी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में समीर महेंद्र को 28 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद उन्हें राहत दी गई थी।

ये भी पढ़ें-

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू और चनप्रीत सिंह को दी जमानत

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।