Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'देवर-ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, नहाते वक्त बनाया वीडियो', दिल्ली HC ने टिप्पणी करते हुए रद की याचिका

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 05:44 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में देवर और ससुर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते ...और पढ़ें

    देवर और ससुर पर दुष्कर्म से जुड़ी प्राथमिकी रद करने से हाई कोर्ट का इनकार।
    देवर और ससुर पर दुष्कर्म से जुड़ी प्राथमिकी रद करने से हाई कोर्ट का इनकार।

    HighLights

    1. हाई कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में एफआईआर रद्द करने से इनकार |
    2. पीड़िता के आरोपों में दुष्कर्म और वीडियो बनाने की धमकी |
    3. अदालत ने मामले में अस्पष्टता को देखते हुए फैसला लिया |

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दुष्कर्म के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपित देवर और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी रद करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया की पीठ ने कहा कि जिस तरह का गंभीर आरोप लगाया गया है, उससे प्राथमिकी रद करने न्याय के हित में होगा।

    पीठ ने कहा कि आरोप सिर्फ यही नहीं हैं कि पीड़िता के साथ उसके देवर और ससुर ने कई मौके पर दुष्कर्म किया, बल्कि यह भी आरोप है कि आरोपित ससुर ने अपनी बहू की नहाने के दौरान की वीडियो बनाई। इतना ही नहीं आरोपित ससुर ने उक्त वीडियो को प्रसारित करने की धमकी भी दी थी।

    सुनवाई के दाैरान अदालत ने पीड़िता से पूछा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप झूठे हैं या सच। अदालत ने नाेट किया कि पीड़िता ने उचित जवाब नहीं दिया और संभव है कि जवाब के बाद के परिणाम को देखते हुए महिला ने ऐसा किया हो।

    पीठ ने पीड़िता से पूछा क्या उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता है। इसके जवाब में महिला ने पीठ को बताया कि जो अधिवक्ता आज आरोपितों की तरफ से पेश हुआ है, वह उनका वकील था। हालांकि, वकील ने इससे इन्कार किया। मामले में अस्पष्टता को देखते हुए अदालत ने प्राथमिकी रद करने से इन्कार कर दिया।

    खबरें और भी

    प्राथमिकी रद करने की मांग करते हुए आरोपितों ने तर्क दिया कि महिला के उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद होने के कारण उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था। यह मामला वर्ष 2023 में अमन विहार थाना में दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़ें- 'सुप्रीम' फैसले के बाद डॉग लवर्स ने बांटी मिठाई, नम आंखों से बोले- 'आवारा नहीं हमारा है'