विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: जूस के पैकेट में छिपाया करोड़ों का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर 4204 ग्राम सोने की ईंट के साथ यात्री गिरफ्तार

By Gautam Kumar MishraEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Tue, 21 Nov 2023 09:20 PM (IST)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के एक मामले में थाइलैंड से लौटे एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने जूस के पैकेट में सोने की ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर 4204 ग्राम सोने की ईंट के साथ यात्री गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर 4204 ग्राम सोने की ईंट के साथ यात्री गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के एक मामले में थाइलैंड से लौटे एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित यात्री के पास से बरामद सोने का वजन करीब 4204 ग्राम है। कस्टम अधिकारी ने बरामद सोने की कीमत करीब 2.24 करोड़ आंकी है। मामले की जांच जारी है।

जूस के पैकेट में छिपाई सोने की ईंट

कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने जूस के पैकेट में सोने की ईंटें छिपाई हुई थी। आरोपित को तब पकड़ा गया जब वह बड़े आत्मविश्वास से ग्रीन चैनल पार कर रहा था। संदेह के आधार पर जब कस्टम अधिकारियों ने उसे रोका तो पाया कि उसके पास जूस के कई पैकेट हैं।

आरोपित को कस्टम अधिकारियों ने दबोचा

पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने पैकेट की जांच करने का निश्चय किया। जब जूस के टेट्रा पैक को खोला गया तो पाया कि अंदर बड़ी ही सावधानी से सोने की ईंटों को को काले रंग के कागज में छिपा कर अंदर रखा गया है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढे़ं- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस, सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने को लेकर AAP ने की थी शिकायत