Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Airport: घने कोहरे से घरेलू उड़ानों पर छाया संकट, 550 फ्लाइट्स पर पड़ा असर; 60 को करना पड़ा रद्द

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:00 PM (IST)

    रविवार को सीजन के सबसे घने कोहरे का आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) से संचालित होने वाली उड़ानों पर जबरद्दस्त असर पड़ा। आगम और प्रस्थान को जोड़ दे ...और पढ़ें

    घन कोहरे से घरेलू उड़ानों पर छाया संकट, 550 फ्लाइट्स पर पड़ा असर।
    घन कोहरे से घरेलू उड़ानों पर छाया संकट, 550 फ्लाइट्स पर पड़ा असर।

    HighLights

    1. सीजन के सबसे घने कोहरे ने उड़ानों पर डाला जबरद्दस्त असर, 550 उड़ानों में विलंब।
    2. 60 उड़ानों को किया गया रद्द, 11 उड़ानों को करना पड़ा डाइवर्ट।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रविवार को सीजन के सबसे घने कोहरे का आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) से संचालित होने वाली उड़ानों पर जबरद्दस्त असर पड़ा। आगम और प्रस्थान को जोड़ दें तो करीब 550 उड़ानें विलंब की जद में आईं। करीब 60 उड़ानें रद्द तो 11 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। विलंब के कारण एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल यात्रियों से खचाखच भरे रहे।

    लंबे इंतजार से तंग आकर कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया, लेकिन एयरलाइंस वाले मौसम को कारण बता जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते रहे। इस दौरान यात्री भी अपनी पीड़ा और आक्रोश इंटरनेट मीडिया पर बयां करते रहे।

    घरेलू उड़ानों पर सबसे अधिक असर

    कुल 400 उड़ानें विलंब के दायरे में आई। इनमें आधे प्रस्थान तो आधे आगमन की रहीं। प्रस्थान में कोचीन की उड़ान 11 घंटे, बैंगलुरु की उड़ान नौ, गोवा की उड़ान आठ, मुंबई की उड़ान सात, कोलकाता की उड़ान छह, पोर्टब्लेयर की उड़ान पांच, कुल्लु की उड़ान चार घंटे की देरी से रवाना हुई। आगमन की बात करें तो मुंबई व अहमदाबाद से सात, अमृतसर से पांच, बंगलुरु से चार, पुणे से तीन घंटे की देरी से उड़ानें पहुंची।

    अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 10 घंटे से भी अधिक का विलंब

    रियाद की उड़ान को नई दिल्ली से प्रस्थान में 10 घंटे का विलंब हुआ। इसी तरह रियाद से नई दिल्ली की उड़ान करीब 12 घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। दुबई की उड़ान में भी 15 घंटे की देरी रही। इस्तांबुल की उड़ान भी 15 घंटे दूरी से रवाना हुई। शारजाह की उड़ान 11 घंटे की देरी से रवाना हुई। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करीब 106 उड़ानें विलंब की जद में आई।

    50 से अधिक उड़ान रद्द

    घने कोहरे के कारण समय सारिणी में सुधार न होता देख कई एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जिन जगहों की उड़ानें रद्द की गई, उनमें कुल्लु, श्रीगनर, दरभंगा, देवघर, हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर, मुंबई, गोरखपुर, बंगलुरु, कानपुर, पुणे, उदयपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना , गोरखपुर, अमृतसर, गया, रांची, अहमदाबाद, चेन्नई, विशाखापट्टनम, मुंबई, भोपाल, बागडोगरा, कोलकाता, जम्मू, भुवनेश्वर, गोवा व अन्य स्थान शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 60 उड़ानों को रद्द किया गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- MCD Schools Open: सोमवार से खुलेंगे दिल्ली नगर निगम के स्कूल, जानिए क्या रहेगी टाइमिंग

    11 उड़ानों को किया डाइवर्ट

    खराब मौसम के कारण विभिन्न स्थानों से नई दिल्ली आ रही 11 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा। इनमें आठ को जयपुर, एक को अहमदाबाद, एक को मुंबई व एक को शिमला डाइवर्ट किया गया। बाद में मौसम में सुधार के बाद विमान नई दिल्ली पहुंचे।

    इंडिगो कंपनी एयरलाइंस ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में कम दृश्यता और घने कोहरे की स्थिति के कारण रविवार को इंडिगो उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इसका पूरे दिन हमारे परिचालन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। हमारे स्टाफ ने यात्रियों को हवाई अड्डों पर सभी देरी और रद्दीकरण के बारे में अवगत कराया और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हार्दिक खेद है।