विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कहीं मासूम से दुष्कर्म, कहीं वृद्धा पर सूए से वार; 24 घंटे में इन घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

By Abhi MalviyaEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 21 Jun 2023 03:47 AM (IST)

NCRB के डेटा के मुताबिक दिल्ली महिलाओं के सबसे असुरक्षित शहर है। हाल ही में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ती महिलाओं के खिलाफ वारदातें चिंता का विषय बनी हुई हैं। (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में बढ़ती महिलाओं के खिलाफ वारदातें चिंता का विषय बनी हुई हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की श्रंखला लंबी है। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या दिल्लीवासियों को डराने के लिए काफी है। NCRB के डेटा के अनुसार, दिल्ली महिलाओं के सबसे असुरक्षित शहर है।  

हाल ही में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ हुई वारदातों ने महिला सुरक्षा के तमाम दावों की बखिया उधेड़ दी है।  

दस साल की बच्ची से हैवानियत

दिल्ली के विकासपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक 10 साल की बच्ची हैवानियत की शिकार हुई। इस दस साल की बच्ची को आरोपी ने चाकू का डर दिखाकर अपने साथ ले गया। दस साल की मासूम ने हिम्मत न हारते हुए अपने आप को छुड़ाने के लिए तमाम कोशिशे की। विरोध करने के लिए बच्ची ने खूब चीखा और चिल्लाया। 

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद करना चाहा। आरोपी ने बच्ची के मुंह पर कई बार वार भी किए। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाकर काउंसलिंग कराई गई।  

72 साल की बुजुर्ग महिला पर सूए से ताबड़तोड़ वार

राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में बदमाशों ने 72 साल की महिला पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से कई वार किए। महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार करके हमलावर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।

जांच में पता लगा है कि दुकान के सामने से रेहड़ी हटाने को लेकर महिला और हमलावरों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसके प्रतिशोध में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने महिला के सिर और कंधे पर जोरदार हमला किया, जिसके बाद वह सड़क पर ही गिर गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।  

क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े?

NCRB की रिपोर्ट का अध्ययन करने से पता लगता है कि दिल्ली में रहने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। NCRB के मुताबिक, दिल्ली में साल 2022 में रोजाना छह महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं हैं। बता दें कि साल 2021 में दिल्ली में कुल 14,277 मामले दर्ज किए गए जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित थे।

इनमें दुष्कर्म के 1,250 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, दहेज हत्या के 141 मामल, अपहरण के 4083 मामले और महिलाओं पर हमले के 2,068 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली महिलाओं के लिए पूरे देश में सबसे असुरक्षित शहर है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।