Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Kanjhawala Case: आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका खारिज, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुनाया फैसला

    By AgencyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 02:41 PM (IST)

    अंजिल हिट एंड रन केस के आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका खारिज हो गई है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मामले को लेकर फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट में दिल्ली ...और पढ़ें

    FSL टीम केस की जांच में जुट गई है।
    FSL टीम केस की जांच में जुट गई है।

    नई दिल्ली, एएनआई।  नववर्ष की रात दिल्ली के कंझावला में हुए अंजलि हिट एंड रन केस के आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। रोहिणी कोर्ट में दिल्ली पुलिस के वकील और डिफेंस काउंसिल की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया गया है। इसके अलावा कंझावला केस के लिए गांधीनगर से FSL टीम दिल्ली के सुल्तानपुरी पहुंची है। FSL टीम केस की जांच में जुट गई है। 

    जांच के लिए गुजरात से पहुंची टीम

    गुजरात की राजधानी गांधीनगर से FSL टीम दिल्ली के सुल्तानपुरी पहुंची है। पांच फोरेंसिक विशेषज्ञों की यह टीम अंजलि की मौत के मामले को लेकर जांच में जुट गई है।  

    नववर्ष की वो दर्दनाक रात...

    नववर्ष की रात अंजलि के परिवार के लिए दुखद रात साबित हुई थी। अंजलि को कई किलोमीटर तक घसीटने की खबर जब सामने आई, तो पूरा देश स्तब्ध रह गया। अंजलि के साथ घटी घटना को लेकर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आई। अंजलि के परिवारवालों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने 10 लाख की मुआवजा राशि देने का ऐलान भी किया है। साथ ही अभिनेता शाहरुख खान ने भी अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद की है।    

    इस मामले के सामने आने के बाद अंजलि की मां ने भी कई बयान दिए है। अंजलि की मां ने आरोप लगया था कि अंजलि की सहेली निधि भी इस हत्याकांड में शामिल है। बता दें कि निधि के खिलाफ ड्रग्स की तस्करी का भी केस दर्ज है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली हिट एंड रन केस में नहीं लगाई गईं ये धाराएं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई