विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Kanjhawala Case: निधि की गिरफ्तारी की खबर झूठी, पुलिस ने खंडन करते हुए कहा- सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Updated: Fri, 06 Jan 2023 03:19 PM (IST)

दिल्ली कंझावला केस को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि निधि को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे जांच के लिए बुलया गया है। सुल्तानपुरी से कंझावाला तक 12 किलोमीटर तक स्कूटर की टक्कर में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत हो गई।

कंझावला केस को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंजलि की दोस्त निधि को गिरफ्तार नहीं किया।
कंझावला केस को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंजलि की दोस्त निधि को गिरफ्तार नहीं किया।

नई दिल्ली, पीटीआई। कंझावला केस को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि अंजलि की दोस्त निधि को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे जांच के लिए बुलया गया है। सुल्तानपुरी से कंझावाला तक 12 किलोमीटर तक स्कूटर की टक्कर में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत हो गई। उसकी दोस्त निधि दुर्घटना के बाद फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने निधि का पता लगाया। निधि ने मंगलवार को पुलिस को अपना बयान भी दर्ज कराया था।

पुलिस ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है।

कौन है आशुतोष?

आशुतोष उन दो संदिग्धों में से एक है, जिसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से देख रही थी। अधिकारियों ने बताया कि वह और अंकुश खन्ना आरोपी को बचाने में कथित तौर पर शामिल थे। अंकित खन्ना आरोपी अमित खन्ना का भाई हैं।

यह भी पढ़ें- Kanjhawala Death Case: निधि के खिलाफ आगरा में दर्ज है ड्रग्स तस्करी का केस, मां ने किया बचाव

यह भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Death: छठा आरोपी भी गिरफ्तार, अंजलि को कुचलने के बाद इसी ने बताए थे बचने के रास्ते