Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit की तैयारियों का दिल्ली के LG ने लिया जायजा, IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों का किया निरीक्षण

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 08:24 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन के कारण दिल्ली की सड़कों को सजाया गया है। रविवार को दिल्ली के उपर ...और पढ़ें

    G20 Summit की तैयारियों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल और प्रधान सचिव ने साफ-सफाई का लिया जायजा
    G20 Summit की तैयारियों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल और प्रधान सचिव ने साफ-सफाई का लिया जायजा

    नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली की सड़कों को सजाया गया है। सड़कों पर गमले रखे गए हैं। इसके अलावा राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दी गई। 

    प्रगति मैदान पहुंचे एलजी

    जी-20 को लेकर तैयारियों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा अधिकारियों के साथ प्रगति मैदान जायजा लेने पहुंचे। वहां पर उन्होंने तैयारियों और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मिनीबस से यात्रा भी की।

    राजघाट का भी एलजी ने किया दौरा

    एलजी वीके सक्सेना और पीएम के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने दिल्ली हवाई अड्डे के टी3 टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले वह दिल्ली के राजघाट पर भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली को चमकाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। 

    52 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से हो रही सफाई

    दिल्ली की महापौर ने कहा कि राजधानी के 12 जोन में 12 हजार से अधिक कूड़ा डालने वाले स्थानों को चिह्नित कर निगम ने 24 घंटों के भीतर उन स्थानों की सफाई करवा दी है। वहीं 52 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की मदद से सड़कों पर दिन-रात सफाई का कार्य जारी है। शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के सुरक्षा चक्र को अभेद्य करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    खबरें और भी

    इनके रूट से लेकर ठहरने की जगह तक चप्पे-चप्पे की सुरक्षा का खाका तैयार हो गया है। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जहां से भी विदेशी मेहमान गुजरेंगे, वहां किसी आम नागरिक का आना-जाना पूरी तरह से निषेध होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके संभावित रूट से जुड़ने वाले स्थानीय रास्तों को बंद किया जा रहा है।