विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bike Taxi: दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाने का रास्ता साफ, बस माननी होगी यह शर्त; एलजी ने नीति को दी मंजूरी

By V K ShuklaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Fri, 24 Nov 2023 07:51 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में अभी तक बाइक-टैक्सियों के संचालन की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब उपराज्यपाल की तरफ से नीति को मंजूरी ...और पढ़ें

दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाने का रास्ता साफ, एलजी ने नीति को दी मंजूरी
दिल्ली में बाइक टैक्सी चलाने का रास्ता साफ, एलजी ने नीति को दी मंजूरी

HighLights

  1. अभी तक बाइक टैक्सी पर नहीं थी अनुमति
  2. पहली बार शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली में बाइक टैक्सी का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन इस नीति के तहत केवल इलेक्ट्रिक दाे पहिया ही चल सकेंगे। दिल्ली सरकार एग्रीगेटर्स को केवल इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी संचालित करने की अनुमति देगी। साथ ही उन्हें योजना के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

अगले सप्ताह जारी होगी अधिसूचना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम 2023 को अपनी मंजूरी मिलने के बाद फाइल एलजी आफिस को भेजी थी, बाइक टैक्सी भी उसी स्कीम की हिस्सा है।एलजी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद परिवहन विभाग इस बारे में अगले सप्ताह तक अधिसूचना जारी करेगा।

उपराज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद अब याेजना धरातल पर आ जाएगी। इस योजना के तहत कार टैक्सी की तरह दो पहिया टैक्सी भी चलाया जाना कानूनी रूप से वैध हो जाएगा। यात्री परिवहन में ई-बाइक का इस्तेमाल हो सकेगा। दिल्ली में अभी तक बाइक-टैक्सियों के संचालन की अनुमति नहीं थी, जबकि यह याेजना शहर में ऐसी सेवाओं को संचालित करने का प्रविधान करती है।

पहली बार शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी सर्विस शुरू की जा रही है।जिसमें दो पहिया ई-वाहनों को टैक्सी और किराये पर लेने के प्रविधान को एक कानूनी रूप दिया जाएगा। बता दें कि अवैध तरीके से दो पहिया वाहनों के जरिए सवारी उठाने की शिकायत मिलने के बाद फरवरी माह में परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी, यह मामला उस समय चर्चा में आ गया था।

यह भी पढ़ें- रातोंरात अमीर बनना चाहता था हलवाई, फिर बन गया दिल्ली पुलिस का 'इंस्पेक्टर'; लोगों के बीच वर्दी पहनकर पहुंचा तो...

उस समय दिल्ली सरकार ने एप आधारित कंपनियों से जुड़कर सवारी उठाने वाले दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई शुरू की थी।वहीं दो पहिया वाहनों की सेवा देने वाली ओला और ऊबर जैसी कंपनियों को भी नोटिस भेजा था।ऐसी कंपनियों पर एक लाख का जुर्माना लगाने का प्रविधान है।अब दिल्ली में बाइक टैक्सी वैध रूप से चल सकेंगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: संजय सिंह को नहीं मिली राहत, 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ी; जमानत के लिए पहुंचे ट्रायल कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।