Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली: मैदानगढ़ी में नाबालिग ने कार मैकेनिक को तीन बार गोदा चाकू, उतारा मौत के घाट; हिरासत में आरोपी

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 11:08 AM (IST)

    दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में सोमवार दोपहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कार मैकेनिक गंगाराम उर ...और पढ़ें

    दिल्ली के मैदानगढ़ी में कार मैकेनिक की हत्या। जागरण
    दिल्ली के मैदानगढ़ी में कार मैकेनिक की हत्या। जागरण

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में सोमवार दोपहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

    मृतक की पहचान कार मैकेनिक गंगाराम उर्फ संजय उर्फ खांडू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार मैदानगढ़ी के संजय कॉलोनी में कल दोपहर करीब ढाई बजे इलाके के ही एक नाबालिग ने कार मैकेनिक संजय पर चाकू से तीन वार कर दिए और फरार हो गया।

    स्थानीय लोगों ने संजय को आनन-फानन में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।