विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:45 PM (IST)

पूर्वोत्तर दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। एक पति ने पत्नी की गला दबाकर ...और पढ़ें

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट

पीटीआई, नई दिल्ली। पूर्वोत्तर दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुस्से में आकर पत्नी का घोंटा गला

पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि मंगलवार और बुधवार की रात को शबनम और उसके पति के बीच बहस हो गई। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बहस में पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी शबनम की गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

पुलिस के अनुसार, दंपति अपने चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य शबनम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का था शक

जानकारी के मुताबिक, उम्मीद को शबनम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Swiss Woman Murder: आरोपी ने दिल्ली के इस बाजार से खरीदा था ताला और जंजीर, हत्या की कड़ी से कड़ी जुटा रही पुलिस

यह भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाली महिला को HC से नहीं मिली बेल, प्रेमी के लिए छोड़ा था पति और मासूम बेटा