Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के राजौरी गार्डन में चाकू गोदकर युवक की हत्या, साथ बैठी लड़की पर कमेंट को लेकर हुआ था झगड़ा

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 12:12 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र स्थित एक माल के बाहर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मॉल की सीढ़ी पर रघुबीर नगर निवासी सोहिल एक लड़ ...और पढ़ें

    दिल्ली के राजौरी गार्डन में चाकू के हमले में व्यक्ति की मौत
    दिल्ली के राजौरी गार्डन में चाकू के हमले में व्यक्ति की मौत

    HighLights

    1. मंगलवार रात को हुई चाकूबाजी
    2. जांघ में चाकू से किए दो वार
    3. नशे में थे दोनों पक्ष के लोग

    नई दिल्ली, जागरण संवाददातापश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र स्थित एक माल के बाहर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जिस युवक की हत्या हुई उनका नाम मो. कैफ है।

    कैफ अपने परिवार के साथ खजूरी खास की श्रीराम कालोनी में रहते थे। इनके परिवार में माता-पिता व तीन छोटे भाई है। इनके दादा दादी भी हैं। कैफ के पिता का फर्नीचर का काम है। कैफ खुद सोफा बनाने का काम करता था।

    लड़की पर कमेंट पर हुआ झगड़ा

    पिछले कुछ दिनों से राजौरी गार्डन के एक मॉल में इनका काम चल रहा था। यहां एक क्लब के सोफे इन्होंने बनाए थे। मंगलवार को वह इसी काम की पेमेंट लेने पहुंचे थे। पैसे लेकर जब ये वापस जा रहे थे। कैफ के साथ इनके दोस्त फहीम भी थे। वहीं मॉल की सीढ़ी पर रघुबीर नगर निवासी सोहिल एक लड़की के साथ बैठा हुआ था।

    पुलिस के मुताबिक, कैफ ने सोहिल के साथ मौजूद लड़की पर कमेंट कर दिया। इसी बात पर कैफ और सोहिल का झगड़ा हो गया। सोहिल ने अपने दोस्तों को बुलाकर पहले कैफ को पीटा, बाद में उनकी जांघ में चाकू मार दिए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां ज्यादा खून बहने के कारण बुधवार को उनकी मौत हो गई।

    आरोपित गिरफ्तार

    पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की छाबनीन के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की और उसे दबोच लिया। अब इस मामले में शेष आरोपित की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी