विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: BJP की नीलम कृष्ण पहलवान ने ढिचाऊं वार्ड से दर्ज की जीत, MCD में चली AAP की झाड़ू

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Updated: Wed, 07 Dec 2022 03:47 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटों पर AAP ने जीत दर्ज कर ली है। इस बीच बीजेपी की नीलम कृष्ण पहलवान ने भी ढिचाऊं वार्ड से जीत दर्ज की है। नीलम ने 10 हजार 493 वोट से जीत हासिल की है।

Delhi MCD Election 2022: BJP की नीलम कृष्ण पहलवान ने ढिचाऊं वार्ड से दर्ज की जीत
Delhi MCD Election 2022: BJP की नीलम कृष्ण पहलवान ने ढिचाऊं वार्ड से दर्ज की जीत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।

हालांकि, इस बीच बीजेपी की नीलम कृष्ण पहलवान ने ढिचाऊं वार्ड से जीत दर्ज की है। नीलम कृष्ण पहलवान ने 10 हजार 493 वोट से जीत हासिल की है।

मतगणना हुई समाप्त

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 250 वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। 

MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

क्या बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान

दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 साल लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 साल लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं।

Delhi MCD Election 2022: बॉबी किन्नर ने लहराया जीत का परचम, अन्ना आंदोलन से ही AAP पार्टी से जुड़ी रहीं

Delhi MCD Election Result 2022 Live: रुझानों में AAP को बहुमत, आप 132 और BJP 104 सीटों पर आगे