विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD Election 2022: शकीला, गजेंद्र और मीना... इनके आगे पस्त हो गए BJP-AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Thu, 08 Dec 2022 12:04 AM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। 15 साल से नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा भी हार गई। AAP ने 250 में से 134 और भाजपा ने 104 सीटें जीती हैं।

शकीला, गजेंद्र और मीना... इनके आगे पस्त हो गए BJP-AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार
शकीला, गजेंद्र और मीना... इनके आगे पस्त हो गए BJP-AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election 2022) में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। 15 साल से नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा भी हार गई। AAP ने 250 में से 134 और भाजपा ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 9 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। ये वो उम्मीदवार हैं, जिनके सामने बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार ध्वस्त हो गए।

ईसापुर से जीतीं मीना देवी (निर्दलीय)

दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 126 ईसापुर से मीना देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है। यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था। यह सीट दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र और दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है।

मुंडका से गजेंद्र ने सभी दलों को किया परास्त

वार्ड नंबर 35 मुंडका से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र सिंह दराल जीते हैं। यह सीट जनरल वार्ड आरक्षित है। यह उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले और मुंडका विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल

शकीला बेगम ने यहां से मारी बाजी

उत्तरी पूर्वी दिल्ली का सीलमपुर इलाका मुस्लिम बहुल है। सीलमपुर वार्ड महिला के लिए आरक्षित था। यहां से सात उम्मीदवार थे, लेकिन शकीला ने सभी को हरा दिया। वो पहले भी बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के टिकट पर पार्षद रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें- MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर AAP ने रचा इतिहास, जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें