विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election Result 2022: AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जताया आभार

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Updated: Wed, 07 Dec 2022 02:50 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है। इस मतगणना में AAP ने जीत का परचम लहराया है। इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल भी आप के कार्यालय पहुंच गए है। वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करआप के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

इस मतगणना में AAP ने जीत का परचम लहराया है।
इस मतगणना में AAP ने जीत का परचम लहराया है।

नई दिल्ली, जागरण डि़जिटल डेस्क। AAP MCD Election Win: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है। इस मतगणना में AAP ने जीत का परचम लहराया है। इस जीत को लेकर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता और आप के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

दिल्ली की जनता का दिल से आभार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। उन्होंने आगे लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को को जिताया है। मनीष सिसोदिया ने इस जीत को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए लोगों को बधाई दी। 

इन नतीजों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए है। केजरीवाल के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे है।  

4 दिसंबर को हुई थी वोटिंग

बता दें कि दिल्ली में नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। इस चुनाव के लिए दिल्ली की सभी मुख्य पार्टियों ने जोर लगाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से शहर की स्वच्छता और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था। वहीं, भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर ED की रेड और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रही सुविधाओं को लेकर हमला किया था। दिल्ली की जनता ने किसके मुद्दे को कितनी तरजीह उसका फैसला आज सबके सामने हो गया। 

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: बॉबी किन्नर ने लहराया जीत का परचम, अन्ना आंदोलन से ही AAP पार्टी से जुड़ी रहीं

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: BJP की नीलम कृष्ण पहलवान ने ढिचाऊं वार्ड से दर्ज की जीत, AAP ने बनाई बढ़त