विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कांच के कबाड़ से पार्क बनाएगा MCD, फैंटेसी किंगडम पार्क के लिए निगम ने आमंत्रित की निविदा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 09 Oct 2023 07:42 AM (IST)

अब तक लोहे के कबाड़ से वेस्ट टू वंडर से लेकर भारत दर्शन और शहीदी पार्क बनाने वाला दिल्ली नगर ...और पढ़ें

Delhi: कांच के कबाड़ से पार्क बनाएगा MCD।
Delhi: कांच के कबाड़ से पार्क बनाएगा MCD।

HighLights

  1. कांच के कबाड़ से पार्क बनाएगा नगर निगम
  2. लेडी श्रीराम कॉलेज के पास होगा पार्क का निर्माण
  3. पार्क के निर्माण पर 3.51 करोड़ खर्च करेगा निगम

निहाल सिंह, नई दिल्ली। अब तक लोहे के कबाड़ से वेस्ट टू वंडर से लेकर भारत दर्शन और शहीदी पार्क बनाने वाला दिल्ली नगर निगम अब कांच के कबाड़ का उपयोग कर पार्क बनाने जा रहा है। लाजपत नगर स्थित लेडी श्रीराम कालेज के पास बनने वाले इस पार्क के लिए निगम ने निविदा आमंत्रित कर दी है।

फैंटेसी किंगडम नाम से इस पार्क को बनाने की योजना तैयार की गई है। इस पार्क में कांच के कबाड़ से पशुओं, पक्षियों और फूलों की कलाकृतियों का निर्माण किया जाना है। यह पार्क जब बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह एनसीआर का पहला ऐसा पार्क होगा।

दिल्ली नगर निगम इस पार्क में 3.51 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए निगम गाड़ियों और इमारतों में टूटकर इकट्ठा हुए कबाड़ का उपयोग करेगा। पार्क की विशेषता दूर से ही दिखे, इसलिए 25 फीट ऊंचा कांच का ही प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसमें शेर, भालू, हिरण, मोर, मगरमच्छर, हाथी जैसे जानवरों की प्रतिकृतियां कांच से ही बनाई जाएंगी। कांच के अंदर आकृति को रंग देने के लिए लाइटों का इस्तेमाल होगा।

यह भी पढ़ें: Delhi News: अरबिंदो कॉलेज में छात्राओं से बदसलूकी, डांस सोसाएटी के कोरियोग्राफर पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम लोहे के कबाड़ से बने वेस्ट टू आर्ट पार्क बनाने को मिली सफलता से उत्साहित हैं। इसलिए अब कांच के कबाड़ से पार्क बनाने जा रहे हैं। यह एनसीआर का अनोखा पार्क होगा, जहां पर जानवरों व पक्षियों की कलाकृतियां कांच से बनी हुई होंगी। जैसे पहले के पार्क पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गए हैं, उम्मीद है कि यह पार्क उससे भी ज्यादा लोकप्रिय होगा।

बनाई जाएंगी ये कलाकृतियां

विभिन्न फूल, फुटपाथ, शेर, जिराफ, चीता, हिरण, घोड़ा, हाथी, भालू, गैंडा, गोरिल्ला, मगरमच्छ, सरस, तोता, तितली, पेड़, हंस की कलाकृतियां बनाई जाएंगी।

  • लेडी श्रीराम कालेज के पास बनने वाले पार्क के लिए निगम ने आमंत्रित की निविदा
  • 21 कलाकृतियां पशुओं, पक्षियों और फूलों की बनाई जाएंगी प्रस्तावित फैंटेसी किंगडम पार्क में
  • 3.51 करोड़ रुपये खर्च 
करेगा दिल्ली नगर निगम पार्क को बनाने के लिए
  • 25 फीट ऊंचा कांच का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा फैंटेसी किंगडम पार्क में प्रवेश करने के लिए

राजस्व का स्त्रोत बन रहे हैं वेस्ट टू वंडर पार्क

राजस्व का स्रोत बने पार्क दिल्ली नगर निगम के भारत दर्शन और वेस्ट टू वंडर पार्क राजस्व का स्रोत भी बन रहे हैं। इसमें प्रवेश के लिए शुल्क लगने के बाद भी नागरिक इन पार्कों को देखने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों पार्कों से निगम को तीन-चार वर्ष में ही 25 करोड़ से ज्यादा की आय भी हो चुकी है। इसलिए निगम इस तरह के पार्कों पर जोर भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: पल-पल बदल रहा राजधानी दिल्ली का मौसम, हवा हुई साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।