Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro Achievements: दिल्ली मेट्रो ने 28 अगस्त को बनाया एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड, DMRC का भी आया बयान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 04:23 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के सफ ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो ने 28 अगस्त को बनाया एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड, DMRC का भी आया बयान
    दिल्ली मेट्रो ने 28 अगस्त को बनाया एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड, DMRC का भी आया बयान

    HighLights

    1. 28 अगस्त को दिल्ली मेट्रो में सबसे ज्यादा यात्रियों ने की यात्रा।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दस फरवरी 2020 के नाम था।

    इस दिन लाख 18 हजार 717 यात्राएं यात्रा की थी। अब यह रिकॉर्ड 28 अगस्त, 2023 के नाम हो गया है। इस दिन 68 लाख 16 हजार 252 लोगों ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया था।

    कोरोना के बाद से और बढ़ी यात्रियों की संख्या

    कोरोना के दौर में मेट्रो में यात्रियों की संख्या घट गई थी, लेकिन अब यात्रियों की संख्या कोरोना से पहले की तुलना में भी ज्यादा हो गई है।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी, DMRC) ने ने बताया कि सोमवार (28 अगस्त) को 68.16 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। यह कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले और बाद में अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री यात्रा है।

    दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों का विश्वास

    सोमवार को हासिल किया गया यह लक्ष्य डीएमआरसी द्वारा प्रदान की गई विश्व स्तरीय परिवहन प्रणाली में दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों के विश्वास को दर्शाता है। यह उपलब्धि डीएमआरसी के समर्पित कर्मचारियों के प्रयासों, दिल्ली-एनसीआर निवासियों के समर्थन और सुरक्षित, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।