Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली मेट्रो के नाम फिर नया रिकॉर्ड, मालामाल हुआ DMRC; कैसे होती है पैसेंजर जर्नी की गणना?

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 11:17 PM (IST)

    Delhi Metro दिल्ली मेट्रो DMRC ने एक बार फिर से अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। 20 अगस्त को 77 लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया है। ...और पढ़ें

    डीएमआरसी ने फिर से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। फाइल फोटो
    डीएमआरसी ने फिर से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली मेट्रो ने फिर तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड।
    2. 1 दिन में 77 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर।
    3. एक साल में चौथी बार यह रिकॉर्ड टूटा है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो Delhi Metro में एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड फिर से टूट गया है। इस माह में तीसरी बार यह रिकॉर्ड टूटा है।

    13 अगस्त को सर्वाधिक 71.09 लाख यात्रा हुई थी

    DMRC के अनुसार, 13 अगस्त को सर्वाधिक 71.09 लाख यात्रा (पैसेंजर जर्नी) हुई थी। 20 अगस्त को यह संख्या 77.48 लाख से अधिक पहुंच गई। किसी यात्री द्वारा मेट्रो बदलने के आधार पर पैसेंजर जर्नी की गणना होती है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास, सिर्फ 5 माह में तैयार हुई सुरंग; गोल्डन लाइन पर कहां तक दौड़ेगी TRAIN

    डीएमआरसी (DMRC Update) के मुताबिक, यदि कोई यात्री मेट्रो बदलकर दूसरे कॉरिडोर में यात्रा करता है तो उसकी गिनती दो बार होती है। तीन कॉरिडोर में यात्रा करने पर तीन बार गिनती की जाती है।

    चौथी बार टूटा है यह रिकॉर्ड

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया पर मेट्रो में यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड टूटने की जानकारी दी है। इस माह में तीसरी बार वर्ष में चौथी बार यह रिकॉर्ड टूटा है। पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चार सितंबर को सर्वाधिक यात्रा हुई थीं।

    यह भी पढ़ें- Metro in Bihar: बिहार के 4 और जिलों में चलेगी मेट्रो, जमालपुर रेल कारखाने में होगा निर्माण व मेंटेनेंस

    इसके बाद 12 फरवरी व 13 फरवरी को रिकॉर्ड टूटा था। मेट्रो के तीसरे चरण के सभी कॉरिडोर चालू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

    पांच सर्वाधिक मेट्रो यात्रा

    तिथि      -            सर्वाधिक यात्रा

    20 अगस्त, 2024- 77,48,838

    13 अगस्त, 2024- 72,38,271

    13 फरवरी,2024-71,09,938

    12 अगस्त,2024-71,07,642

    04 सितंबर, 2023-71,04,338