Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद दिखे स्कर्ट ब्वॉयज, VIDEO वायरल; लोगों ने किए गजब कमेंट्स

    By GeetarjunEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 07:02 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो औ फोटो सामने आते रहते हैं। लोग तरह-तरह की रील बनाकर डालते रहते हैं। हाल ही में बिकिनी गर्ल चर्चा की विषय सोश ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद दिखे स्कर्ट ब्वॉज, VIDEO हुआ वायरल; लोगों ने किए गजब कमेंट्स
    दिल्ली मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद दिखे स्कर्ट ब्वॉज, VIDEO हुआ वायरल; लोगों ने किए गजब कमेंट्स

    नई दिल्ली, जागरण डिजिडल डेस्क। दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो औ फोटो सामने आते रहते हैं। लोग तरह-तरह की रील बनाकर डालते रहते हैं। हाल ही में बिकिनी गर्ल चर्चा की विषय सोशल मीडिया पर बनी रही। वहीं, अब दो लड़कों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लड़के स्कर्ट पहनकर घूमते दिख रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के हैं। यह रील इंस्टाग्राम पर डाली गई है, जिसमें दो लड़के मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं। उन्होंने डेनिम स्कर्ट पहनी हुई है। साथ ही टीशर्ट पहनी है। उन्होंने लड़कियों की तरह हैंड बैग भी लिया हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sameer Khan (@sameerthatsit)

    वो स्टेशन में घुसकर दिल्ली मेट्रो में एंट्री करते हैं। उन्हें इस आउटफिट में देखकर सभी लोग गजब रिएक्शन देते हैं। मेट्रो में सफर करने वाले उन्हें देखते ही रहते हैं।

    इस वीडियो को समीर खान (@sameerthatsit) के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर डाला गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है कि क्लाउट चेजर्स।

    लोगों ने किए कमेंट्स

    इसी वीडियो पर लोग गजब कमेंट्स कर रहे हैं। सौमी मंडल नाम की यूजर ने लिखा, "और लड़के बोलते हैं कि उनके पास ज्यादा कपड़े नहीं होते शर्ट पैंट के अलावा। हम इन आउटफिट्स को नॉर्मलाइज कर सकते हैं।" purrpotatolisa नाम की यूजर ने लिखा, जब लुंगी एक ही काम करती है तो वे परवाह क्यों करते हैं? एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि पहले पुरुष स्कर्ट पहनते थे! यही है ना? तो इसके बारे में बकवास क्यों बोलना; बड़े हो जाओ।

    खबरें और भी

    एक यूजर ने लिखा, लुंगी ठीक है, लेकिन स्कर्ट नहीं। एक ने लिखा- जब लड़कियां हमारे जैसे कपड़े पहन सकती हैं, तो हम क्यों नहीं। स्नेहा नाम की यूजर ने लिखा, बर्फी जावेद। एक यूजर ने लिखा, "सारे मजे सिर्फ लड़कियां की क्यों लें।"

    दिल्ली मेट्रो ऐसे वीडियो को लेकर पहले भी चर्चा में आई

    हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जो दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहनकर सफर कर रही थी। इसको लेकर भी सोशल मीडिया दो भागों में बंटता दिखा था। इसके साथ ही एक कपल किस करते हुए दिखे थे। डांस करते हुए और दो लोगों में आपस में तू-तू, मैं-मैं की वीडियो वायरल हुई थीं।