Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro: स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 5 बजे चलेगी मेट्रो, 14 अगस्त से बंद रहेगी स्टेशनों पर पार्किंग

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 01:41 PM (IST)

    देश भर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। डीएमआरसी के अनुसार 15 अगस्त 2023 मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले यात् ...और पढ़ें

    Delhi Metro: स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 5 बजे चलेगी मेट्रो।
    Delhi Metro: स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 5 बजे चलेगी मेट्रो।

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 5 बजे चलेगी मेट्रो
    2. 14 अगस्त से बंद रहेगी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश भर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। अब दिल्ली मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए सुबह पांच बजे से मेट्रो की सेवाएं शुरू हो जाएगी और सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।

    सुबह पांच बजे से चलेगी ट्रेन

    डीएमआरसी के अनुसार, 15 अगस्त, 2023 मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएंगी। साथ ही सभी लाइनों से मंगलवार सुबह मेट्रो पांच बजे से छह बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी और सुबह छह बजे से पूरे दिन मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

    बंद रहेगी पार्किंग

    इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के उपायों को ध्यान में रखते हुए सोमवार यानी 14 अगस्त, 2023 सुबह छह बजे से मंगलवार यानी 15 अगस्त, 2023 को दोपहर दो बजे तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, मेट्रो की सेवाएं सामान्य नियम के अनुसार चलती रहेंगी।