Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में ED का अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाश और लूट ले गए 3.20 करोड़, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 11:00 AM (IST)

    दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बदमाशों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लूट को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक कार पकड़ी है जि ...और पढ़ें

    ED अधिकारी बन घर में घुसे बदमाश और लूट ले गए 3.20 करोड़।
    ED अधिकारी बन घर में घुसे बदमाश और लूट ले गए 3.20 करोड़।

    HighLights

    1. दिल्ली में ईडी अधिकारी बन बदमाशों ने लूटे 3.20 करोड़
    2. पुलिस ने एक आरोपी से बरामद किए 70 लाख

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बदमाशों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लूट को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक कार पकड़ी है, जिससे 70 लाख रुपये बरामद किए हैं।

    एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

    पुलिस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर इलाके में स्थित एक घर में खुद को ईडी का अधिकारी बताकर घुसे और घर से 3.20 करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपितों के घर से निकलने के बाद पीसीआर कॉल कर घटना की सूचना दी। उन्होंने कॉल पर बताया कि छह लोग मेरे घर आए और कहा कि हम ईडी विभाग से हैं और उन्होंने मेरे घर से 3 करोड़ रुपये लूट लिए हैं। वे दो कारों में आए थे। उन सभी के पास बंदूकें थीं।

    चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी खतरनाक और संदिग्ध तरीके से कार चला रहा था। संदेह होने पर पीसीआर स्टाफ ने आरोपी को रोका तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का दो किलोमीटर तक पीछा करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

    पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल, 4 कारतूस और 70 लाख रुपये नकद बरामद हुए है। आगे पूछताछ करने पर पता चला कि वह बाबा हरि दास नगर में डकैती में शामिल टीम का ही सदस्य था।

    खबरें और भी

    ANI Tweet

    आरोपी से हो रही है पूछताछ

    पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस टीम आरोपी से लूट में शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है और बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Crime: ऑफिस की बातचीत और दोस्ती को प्यार समझ बैठा आरोपी, पीछा छुड़ाने के लिए पीड़िता ने छोड़ दी थी नौकरी