यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Monkeypox Cases: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का सातवां मरीज, अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि
दिल्ली में मंकीपाक्स (Monkeypox) का एक और मामला सामने आया है। इससे राजधानी में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। रविवार को एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली में मंकीपाक्स (Monkeypox) का एक और मामला सामने आया है। इससे राजधानी में मंकीपॉक्स के कुल मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। रविवार को एक 24 वर्षीय अफ्रीकी महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर उसे शुक्रवार को संदिग्ध हालत में लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच के लिए सैंपल एनआईवी की लैब में पुणे भेजा गया था। जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये भी पढ़ें- Kartavya Path: नाइट आउट और पिकनिक के लिए पसंदीदा जगह है इंडिया गेट, कोविड के बाद पहली बार संडे ईवनिंग को दिखी रौनक
महिला की हालत स्थिर
लोकनायक अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हालत स्थिर है। उसे बुखार, गले में दर्द और शरीर पर लाल दानों के लक्षण हैं। महिला को मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में रखा गया है। महिला 4 महीने से दिल्ली के शारदा विहार इलाके में रह रही थी।
पहले भी अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तीन सितंबर को भी एक अन्य अफ्रीकन महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। इस तरह लोकनायक अस्पताल में फिलहाल मंकीपॉक्स के दो मरीज भर्ती हैं, जबकि इससे पहले ठीक होने पर मंकीपाक्स के पांच मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- Delhi Police ने राजस्थान के साइबर ठगों के गैंग का किया भंडाफोड़, शराब की डिलीवरी करने के बहाने कर देते थे अकाउंट खाली
मंकीपॉक्स के लक्षण (Monkeypox Symptoms)
- शरीर पर सुस्ती आना
- खुजली की समस्या होना
- बार-बार तेज बुखार आना
- पीठ और मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा पर दाने और चकत्ते पड़ना
- गला खराब होना और बार-बार खांसी आना
मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके (Monkeypox Precautions)
- संक्रमित रोगियों को अलग रखना
- साबुन और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना
- विदेश यात्रा से आने पर अपना चेकअप कराना
- संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हाथ अच्छे से धोना
ऐसे फैलता हैं मंकीपॉक्स
किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, बिस्तर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से, संक्रमित जानवर के काटने से, उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ को छूने से।

