Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Monkeypox Case: दिल्ली में बढ़ा मंकीपाक्स का खतरा, दो विदेशी नागरिक मिले संक्रमित

    By Rahul ChauhanEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 07:05 PM (GMT+05:30)

    Delhi Monkeypox Alert राजधानी दिल्लीमें मंकीपाक्स के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि एक अन्य संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे अब दिल्ली ...और पढ़ें

    दिल्ली में मंकीपाक्स के दो केस मिले।
    दिल्ली में मंकीपाक्स के दो केस मिले।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में मंकीपाक्स के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि एक अन्य संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे अब दिल्ली में मंकीपाक्स के कुल मामलों की संख्या 12 हो गई है। दोनों मरीज नाइजीरियाई नागरिक हैं। महिला एवं पुरुष दोनों मरीजों की उम्र 25 साल है और पश्चिमी दिल्ली इलाके में रहते हैं।

    पुरुष मरीज तीन महीने पहले भारत लौटा है जबकि महिला एक महीने पहले अफ्रीका से लौटी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीन कोरोना संदिग्ध मरीजों को तीन दिन पहले लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से शुक्रवार को दो मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव और एक दिल्ली निवासी मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

    यह भी पढ़ें- साइबर कैफे का इस्तेमाल कर रहे आपराधिक तत्व और आतंकी, दिल्ली पुलिस ने मालिकों को जारी किए दिशानिर्देश

    मरीजों के शरीर पर लाल दाने

    मंकीपाक्स संक्रमित दोनों मरीजों को लोकनायक अस्पताल के मंकीपाक्स के मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनको हल्का बुखार और शरीर पर लाल दाने हैं। फिलहाल लोकनायक अस्पताल में मंकीपाक्स के छह मरीज भर्ती हैं। जबकि ठीक होने पर छह मरीजों को पहले छुट्टी दी जा चुकी है।

    मंकीपॉक्स के लक्षण (Monkeypox Symptoms)

    शरीर पर सुस्ती आना

    खुजली की समस्या होना

    बार-बार तेज बुखार आना

    पीठ और मांसपेशियों में दर्द

    त्वचा पर दाने और चकत्ते पड़ना

    गला खराब होना और बार-बार खांसी आना

    यह भी पढ़ें- बारिश से दिल्ली एनसीआर में थमी वाहनों की रफ्तार, जलभराव से बढ़ी परेशानी; जानिए संडे को कैसा रहेगा मौसम

    मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके (Monkeypox Precautions)

    संक्रमित रोगियों को अलग रखना

    साबुन और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना

    विदेश यात्रा से आने पर अपना चेकअप कराना

    संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हाथ अच्छे से धोना

    ऐसे फैलता हैं मंकीपॉक्स

    किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, बिस्तर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से, संक्रमित जानवर के काटने से, उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ को छूने से।

    खबरें और भी