Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Monsoon Update: मानसून की विदाई के समय बरस रहे बदरा, बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज गरज-चमक साथ होगी वर्षा

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 06:00 AM (IST)

    Delhi Rain Update दिल्ली में अभी बारिश होती रहेगी। राजधानी में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल ये दिन मानसून के विदाई के होते हैं लेक ...और पढ़ें

    दिल्ली में अभी बारिश का जारी रहेगा दौर।
    दिल्ली में अभी बारिश का जारी रहेगा दौर।

    HighLights

    1. फिर से तीन दिन का येलो अलर्ट, वर्षा का दौर जारी रहने के आसार।
    2. मानसून की विदाई के समय भी हो रही बारिश।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस वर्ष मानसून विदाई की बेला में भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास इसकी विदाई होने लगती है, लेकिन अबकी बार यह थोड़ा लंबा खिंच सकता है। इसीलिए दिल्ली में वर्षा का दौर लगातार जारी है।

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं।

    आज छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 24 डिग्री रह सकता है।

    मंगलवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना

    मंगलवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हुई। मौसम सुहाना होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि, सुबह 8.30 बजे तक कई इलाकों में नौ से 22.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। शाम 5.30 बजे तक अपेक्षाकृत कम इलाकों में वर्षा हुई।

    कितना रहा तापमान

    इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 65 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें- Delhi DDA Flats: बुकिंग के पहले दिन ही डीडीए की बल्ले, चार घंटे में बिके 1100 से ज्यादा फ्लैट

    हवा लगातार हो रही साफ

    दूसरी तरफ वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें बहुत बदलाव के आसार नहीं हैं।

    खबरें और भी