Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कचरे का बेहतर निस्तारण बना सकता है दिल्ली को स्वच्छ, सात महीनों में 12 वार्डों से उठाया 96001 मीट्रिक टन कूड़ा

    By Shipra SumanEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:05 PM (IST)

    यदि कचरे का निस्तारण बेहतर तरीके से किया जाए तो दिल्ली को स्वच्छ बनाया जा सकता है। प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़ा को नियमित रूप से उठाने पर दिल्ली ...और पढ़ें

    दिल्ली में 12 वार्डों से सात महीनों में 12 वार्डों से उठाया 96001 मीट्रिक टन कूड़ा।
    दिल्ली में 12 वार्डों से सात महीनों में 12 वार्डों से उठाया 96001 मीट्रिक टन कूड़ा।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। यदि कचरे का निस्तारण बेहतर तरीके से किया जाए तो दिल्ली को स्वच्छ बनाया जा सकता है। प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़ा को नियमित रूप से उठाने पर दिल्ली स्वच्छ व साफ-सुथरी बनेगी। दिल्ली नगर निगम के नरेला जोन में घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित कर भलस्वा लैंडफिल साइट में डाला जाता है।

    हर महीने सैकड़ों मीट्रिक टन कूड़ा निगम द्वारा उठाया जा रहा है। इस वर्ष की शुरूआत से लेकर अब तक लाखों मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है। इसके लिए विभिन्न वार्डों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की फेरी लगती है।

    जोन के 12 वार्डों के घरों से यह कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। सात महीनों में इन वार्डों से 96001 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है। इसके लिए निगम की गाड़ियों ने कुल 12953 बार फेरियां लगाईं।