विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Aurobindo College: दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती को रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Updated: Fri, 28 Jul 2023 03:06 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में एक लड़की का शव मिलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लड़की के शव के पास एक लोहे ...और पढ़ें

कॉलेज के बाहर मर्डर: राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की की रॉड से मारकर हत्या।
कॉलेज के बाहर मर्डर: राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े लड़की की रॉड से मारकर हत्या।

HighLights

  1. दिल्ली में कॉलेज के बाहर मर्डर
  2. अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में मिला युवती का शव
  3. आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।

वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी।

लड़की के सिर और उसके आसपास बिखरा था खून

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, "घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

हत्या के बाद पार्क पर सियासत

स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि यह डीडीए का पार्क है। डीडीए, लॉ एंड आर्डर और पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। लेकिन केंद्र सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में फेल हुई है। जबकि दिल्ली सरकार के अधीन शिक्षा, स्वास्थ्य, डीटीसी बस और रोड इत्यादि में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।