Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Murder News: घर से भागी बेटी की दोस्त को चार दिन तक द्रौपदी ने दी थी शरण, इस बात से भी काफी नाराज था पति

    By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:40 AM (IST)

    Delhi Murder News पिछले दो महीनों में दिल्ली के यमुनापार में चरित्र पर शक के चलते तीन महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इस तरह की वारदात समाज में खतरा पैदा ...और पढ़ें

    Delhi Murder News: घर से भागी बेटी की दोस्त को चार दिन तक द्रौपदी ने दी थी शरण
    Delhi Murder News: घर से भागी बेटी की दोस्त को चार दिन तक द्रौपदी ने दी थी शरण

    HighLights

    1. पूछताछ से बचने के लिए मृतका की बेटी खुद अपनी दोस्त के घर में छिप रही थी
    2. माता-पिता के बीच होने वाले झगड़ों से परेशान थी बेटी
    3. यमुनापार में चरित्र के शक में दो माह में तीन हत्याएं

    पूर्वी दिल्ली [शुजाउद्दीन]। पति के हाथों मौत का शिकार हुई द्रौपदी ने अपने घर में बेटी की किशोरी दोस्त को रहने के लिए चार दिन पनाह दी थी। किशोरी का अपने स्वजन से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपना घर छोड़कर सहेली के यहां रहने आ गई थी।

    इस बात से भी द्रौपदी का पति सुनील काफी नाराज था। किशोरी के स्वजन ने लोनी पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पिछले सप्ताह किशोरी को वहां की पुलिस ने खजूरी से सकुशल बरामद कर उसके स्वजन को सौंप दिया था।

    पूछताछ से बचने के लिए सहेलियों के घर छिपती रही बेटी

    इससे द्रौपदी की बेटी डरी हुई थी। उसे डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उससे सहेली के भागने को लेकर पूछताछ न करने लगे, क्योंकि उसने अपनी मां के कहने पर सहेली को घर में रखा और उसके परिवार को कोई सूचना नहीं दी थी।

    Also Read- 

    Delhi Murder: पत्नी पर था अवैध संबंध रखने का शक, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम; बेड के नीचे शव छिपाकर हुआ फरार

    दिल्ली में शख्स ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, लिव-इन में रह रहा था युवक

    महिला की बेटी पुलिस से बचने के लिए खुद भी सहेलियों के घर छिपती हुई फिर रही थी।  मृतका की बेटी ने खजूरी थाना पुलिस को पूूछताछ में बताया कि माता-पिता के बीच होने वाले झगड़ों से वह काफी परेशान थी।

    खबरें और भी

    जब दाेनों के बीच झगड़ा होता था तो वह अपनी किसी भी सहेली के घर चली जाती थी। उसने आशंका जाहिर की वह सहेली के घर न जाती तो हो सकता है उस दिन सौतेला पिता उसकी भी हत्या कर देता, क्योंकि वह उसे पसंद नहीं करता था।

    इंस्टाग्राम पर बढ़ी सक्रियता तो दंपती के बीच बढ़ने लगी दूरियां

    पुलिस को जांच में पता चला कि द्रौपदी गांधी नगर मार्केट में एक फैक्ट्री में धागे काटने का काम करती थी। कुछ माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। पिछले दो वर्षों में इंस्टाग्राम पर महिला की सक्रियता बढ़ रही थी। इसको लेकर दंपती के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी।

    पति आरोप लगाता था कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम पर दूसरे लोगों से बात करती है। द्रौपदी पिछले आठ वर्षों से सुचारू के घर में किराये पर रह रही थी। सुचारू ने बताया कि पिछले तीन माह से सुनील ने घर का किराया नहीं दिया था। कई बार उससे किराया मांगा गया, वह न तो किराया दे रहा था। न घर खाली कर रहा था।

    चरित्र के शक में दो माह में तीन हत्याएं

    पिछले दो माह में यमुनापार में चरित्र पर शक के चलते तीन महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इस तरह की वारदात समाज में खतरा पैदा कर रही हैं। अपने ही अपनों का खून कर रहे हैं।

    मामले घरेलू होने के चलते पुलिस भी इस तरह की वारदात पर लगाम नहीं लगा पा रही है। गीता कॉलोनी में एक अगस्त को दीपक नाम के एक आटो चालक ने चरित्र पर शक के चलते अपनी लिव-इन पार्टनर की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी।

    11 सितंबर को जाफराबाद थाना क्षेत्र में साजिद नाम के व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की आंखों के सामने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। 16 सितंबर को खजूरी में सुनील नाम के राजमिस्त्री ने बड़ी बेहरमी से पत्नी की हत्या कर दी।