Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Forecast: रविवार तक दिल्ली-एनसीआर में और बढ़ जाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 07:59 AM (IST)

    आगामी कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में दिन का तापमान 30 और रात का 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की भी जा रही है और द ...और पढ़ें

    दिल्ली में दिन में तेज धूप के बीच रविवार से और बढ़ेगी ठंड। फोटो प्रतीकात्मक
    दिल्ली में दिन में तेज धूप के बीच रविवार से और बढ़ेगी ठंड। फोटो प्रतीकात्मक

    नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों की बुधवार की सुबह भी तुलनात्मक रूप से अधिक ठंडी रही।

    मार्निंग वाक पर होने लगी ठंड की चर्चा

    दिल्ली-एनसीआर के लोगोंं पर ठंड का असर दिखाई देने लगा है। आलम यह है कि  बुधवार को मार्निंग वाक कर रहे लोग ठंड को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आए। बताया जा रहा है कि ठंड लगातार जारी रहेगी। इसमें बीच-बीच में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। 

    कंबल निकले, रजाई की भी तैयारी

    दिल्ली-एनसीआर में मच्छरों से बचाव के लिए लोग पंखे अब भी चला रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें रात को ठंड से बचने के लिए कंबल का भी सहारा लेना पड़ा रहा है। मौसम विज्ञानियों कहना है कि आगामी एक पखवाड़े के दौरान पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई तो ठंड में इजाफा होना तय है। ऐेसे में आगामी लोगों ने रजाई निकालनी भी शुरू कर दी है। 

    रविवार तक और गिरेगा पारा

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी रविवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं। इसके चलते लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी। संभव है लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़े।

    16 डिग्री तक पहुंच सकते हैं रात का तापमान

    मौसम उतार चढ़ाव का असर जल्द देखने को मिलेगा, क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान 30 और रात का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की संभावना है। इसके चलते लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी। गर्म कपड़ों की भी जरूरत पड़ सकती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को।

    खबरें और भी

    दिल्ली में अब ठंड का एहसास भी बढ़ेगा। रविवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच दिन के समय आसमान साफ रहेगा। इस बीच हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।