Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi NCR Traffic: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सहित DND पर वाहनों की रफ्तार धीमी, जलभराव से कई जगहों पर जाम

    By AgencyEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 08:41 PM (IST)

    दिल्ली एनसीआर में दो दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई और दिन ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश से दिल्ली एनसीआर में जगह जगह ...और पढ़ें

    दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भी भारी जाम, वाहनों की रफ्तार धीमी
    दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भी भारी जाम, वाहनों की रफ्तार धीमी

    नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से हो रही बारिश से दिल्ली एनसीआर में जगह जगह सड़क पर हुए जलभराव ने समस्या बढ़ा दी है। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

    दिल्ली नोएडा लिंक रोड पर भी भारी जाम लगा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी सहित नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।

    दिल्ली में ट्रैफिक जाम को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है ताकि इन जगहों से जाम की स्थिति से बचा जा सके। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया कि न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास जलभराव के कारण जखीरा से आनंद पर्वत की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है। उन्होंने यात्रियों को जाम से बचने के लिए यहां से न जाने की सलाह दी है।

    लोग कर रहे ट्वीट

    शहर में कुछ जगहों पर भारी यातायात के बारे में लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर अपडेट बताया। जखीरा फ्लाईओवर पर भी भारी ट्रैफिक जाम है। नजफगढ़ रोड पर बहादुरगढ़ और रिंग रोड पर राजा गार्डन चौक से धौला कुआं लूप तक भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें- Milk Purity Survey: दिल्ली NCR में हर दूसरा परिवार पी रहा मिलावटी दूध, सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    यहां भी लगा जाम

    एक यात्री ने ट्वीट किया कि धौला कुआं खंड पर नारायणा से मोती बाग की ओर ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन धीरे धीरे चल रहे हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि पंजाबी बाग चौक पर लाल बत्ती काम नहीं कर रही थी और बारिश और जलभराव के कारण भारी ट्रैफिक जाम है।

    खबरें और भी

    ओखला लैंडफिल साइट के सामने टूटी सड़क पर वर्षा के पानी भरे गड्ढों में फंसकर गिरा बाइकसवार।

    धीरे धीरे चल रहा यातायात

    उनमें से कुछ ने कहा कि आनंद विहार, लाल किला, माथुर रोड और छावला क्षेत्रों के पास यातायात धीरे चल रहा है। आजाद बाजार रेड लाइट चौक पर भी जाम लगा हुआ है।

    लाजपत नगर से डीएनडी जाने वाले मार्ग पर लगा जाम।

    ये भी पढ़ें- Delhi: नाबालिग सहित गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI और आतंकी संगठन से लिंक; ली थी सलमान खान की हत्या करने की जिम्मेदारी

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जाम वाली जगहों पर तैनात किया गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि नेशनल हाईवे-8 पर गुड़गांव बॉर्डर से दिल्ली की ओर ट्रैफिक भारी था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के बाद रविवार को भी सामान्य बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

    (सभी फोटो- पारस जैन और विपिन शर्मा)