विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: दमघोंटू हवा से दिल्ली-NCR बेहाल, रेड जोन में गाजियाबाद का लोनी, नोएडा की आबोहवा खराब

By Aditi ChoudharyEdited By:
Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:25 AM (IST)

Delhi Pollution ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद रविवार को पहली बार लोनी रेड जोन में चला गया। सुबह नौ बजे एक्यूआइ 307 दर्ज किया गया। लोनी रेड जोन में जाने के बाद अन्य केंद्रों पर भी प्रदूषण बढ़ने खतरा है।

Delhi Pollution: दमघोंटू हवा से दिल्ली-NCR बेहाल, रेड जोन में लोनी, नोएडा में खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
Delhi Pollution: दमघोंटू हवा से दिल्ली-NCR बेहाल, रेड जोन में लोनी, नोएडा में खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले दमघोंटू हवा से लोग बेहाल हैं। पिछले दिनों बारिश के बाद आसमान साफ था, लेकिन हवा की गति में कमी और उच्च आर्द्रता के साथ धुंधली सुबह ने प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ा दिया है। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब रहने की आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में रविवार सुबह 9 बजे ही हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में चली गई। नोएडा में भी प्रदूषण का कुछ ऐसा ही हाल है।

सुबह नौ बजे लोनी का एक्यूआइ 307 पहुंचा

गाजियाबाद के लोनी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद रविवार को पहली बार लोनी रेड जोन में चला गया। सुबह नौ बजे एक्यूआइ 307 दर्ज किया गया। लोनी रेड जोन में जाने के बाद अन्य केंद्रों पर भी प्रदूषण बढ़ने खतरा है। सुबह नौ बजे लोनी में एक्यूआई 307, इंदिरापुरम में 246, संजय नगर में 242 और वसुंधरा में 234 दर्ज किया गया। पिछली साल गाजियाबाद जिले में लोनी का एक्यूआइ 450 को भी पार कर गया था। टूटी सड़कें, उड़ती धूल, वाहनों की बढ़ती ज्यादा संख्या, जाम, नियमों को ताक पर रखकर होने वाले निर्माण आदि से प्रदूषण बढ़ रहा है। 

औद्योगिक इकाइयों की चिमनी से निकल रहा धुंआ 

ट्रांस हिडन में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। कुल प्रदूषण का करीब 30 फीसदी प्रदूषण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं से होता है। बड़ी संख्या में प्लास्टिक को जलाने व पिघलाकर सामान बनाने की अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य इलाके की सड़कों से वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है। जगह-जगह कूड़ा जलाया जाता है। जगह-जगह खुले में निर्माण सामग्री रख नियमों की अनदेखी करते हुए इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है।

नोएडा में खराब श्रेणी में पहुंचा वायु प्रदूषण

पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद वायु प्रदूषण से राहत मिली थी। लेकिन वर्षा रुकने के बाद वायु प्रदूषण में इजाफा होने लगा है। रविवार सुबह नौ बजे सेक्टर-62 को छोड़कर शहर में सेक्टर-125, सेक्टर-1, सेक्टर-116 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दीपावली से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विभाग की ओर से प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जरही है। लेकिन कार्रवाई के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। -क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रवीण कुमार से बातचीत

वायु गुणवत्ता का मानक

 0 - 50 : अच्छा

51 - 100 : संतोषजनक

101 - 200 : मध्यम

201 - 300 : खराब

301 - 400 : बेहद खराब

401 - 500 : गंभीरॉ

Delhi Air quality: तीन दिन मध्यम श्रेणी में रहेगी हवा की गुणवत्ता, प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी

IMD Weather Update: दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक, कब पड़ेगी कबल-रजाई की जरूरत? पढ़िये- मौसम विभाग का अलर्ट