विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम हुआ बेईमान: पहले पारा हाई फिर बारिश आई, अब आंधी ने धूल उड़ाई

Published: Wed, 29 May 2024 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2024 06:24 PM (IST)

Delhi-NCR में आज दोपहर 2.30 बजे जहां पारा 52 डिग्री के पार जा पहुंचा वहीं शाम होते-होते मौसम का मिजाज ...और पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली के इलाके में हो रही बारिश।
पश्चिमी दिल्ली के इलाके में हो रही बारिश।

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR में आज दोपहर 2.30 बजे जहां पारा 52 डिग्री के पार जा पहुंचा, वहीं शाम होते-होते मौसम का मिजाज ही बदल गया।

पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में जहां शाम 4 बजे के बाद से हल्की बारिश शुरू हो गई है, वहीं नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

बारिश के बाद अब दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां हुई बारिश

  • पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में धूप के बावजूद भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश बंद भी हो गई और उमस में इजाफा हो गया है।
  • पश्चिमी दिल्ली के साथ ही पूर्वी दिल्ली में भी अच्छी बारिश हुई है।
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी तेज बारिश हो रही है।
  • प्रीत विहार के पास जगतपुरी इलाके में कुछ मिनटों के लिए हुई हल्की बूंदाबांदी।

बारिश के बाद निकली तेज धूप बढ़ाएगी उमस

बारिश के बाद अब अधिकतर इलाकों में तेज धूप निकल आई है, जिससे लोगों को राहत से ज्यादा उमस का एहसास हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।