Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, शाम में ही हो गई रात; बदला मौसम का मिजाज

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 05:42 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं और हवा चलने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। थोड़ी देर पहले त ...और पढ़ें

    दिल्ली में शाम को अचानक हुई बारिश से बदला मौसम।
    दिल्ली में शाम को अचानक हुई बारिश से बदला मौसम।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को तेज हवा और बारिश से अचानक से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। दिन में तेज धूप खिली हुई थी, जिस वजह से लोग गर्मी से परेशान थे। लेकिन तेज हवा और बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है।

    गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं अब नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली में भी बारिश हो रही है। काले बादल होने की वजह से शहरों में अंधेरा छा गया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अप्रैल में कब-कब सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तापमान

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2022 में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस था। 2021 में 42.2 एवं 2020 में 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में अभी तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था।

    सोमवार को कितना रहा तापमान

    उधर सोमवार को दिन भर खिली रही धूप के बीच अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही इस सीजन के सामान्य हैं। हवा में नमी का स्तर 69 से 27 प्रतिशत रहा। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    खबरें और भी