Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, IMD ने बताया- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 08:56 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरुवार को तेज धूप और उमस रही। ...और पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की वर्षा के आसार।
    दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की वर्षा के आसार।

    HighLights

    1. दिल्ली में बादल छाए, हल्की बारिश की संभावना
    2. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
    3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में आज (शुक्रवार) को हल्की बारिश के आसार है। दिल्ली में आज मौसम मिला-झुला रहेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    इससे पहले गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकली रही। उमस ने भी हाल बेहाल किया। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए जरूर, लेकिन वर्षा कहीं नहीं हुई।

    बता दें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 58 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश के आसार; IMD ने बताया- पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआइ 91 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। जब तब वर्षा होने से हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।