विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Weather: आज से फिर बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; IMD ने मौसम को लेकर दिया जरूरी अपडेट

Updated: Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM (IST)

Delhi Weather News दिल्ली सहित आसपास के शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मि ...और पढ़ें

आज से फिर बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।
आज से फिर बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत।

HighLights

  1. आज से फिर बदल सकता एनसीआर में मौसम का मिजाज।
  2. बुधवार से शनिवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। फिलहाल भले ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासी उमस गर्मी से परेशान हों, लेकिन अगले कई दिन राहत भरे होने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मौसम में बुधवार से मौसम बदलाव नजर आने लगेगा।

बुधवार को एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी का अनुमान है। इसके बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है, जबकि शनिवार को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है।

तटीय राज्यों के कुछ हिस्सों मानसून विदा

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो रहा है। इसी बीच मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अन्य सिस्टम मजबूत हो रहा है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र-दक्षिण ओडिशा तटों से सटे उत्तर पश्चिमी खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

इससे आसपास के मैदानी इलाकों में झमाझम बरसात के आसार हैं। इस मौसमी प्रणाली से अन्य वेदर सिस्टम भी प्रभावित होंगे।

पूर्वी हवाएं कम करेंगी तापमान

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, खाड़ी पर कम दबाव की मौसम प्रणाली से मानसून ट्रफ अपने सामान्य स्थान से दक्षिण की ओर खिसक जाएगी। यह दिल्ली से काफी दूर दक्षिण में होगी, लेकिन पूर्वी हवाओं का प्रवाह तापमान में कमी लाने में मददगार साबित होगा। साथ ही बरसात से भी अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को एनसीआर भर के इलाकों में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। यही नहीं, छिटपुट बेहद हल्की वर्षा या बूंदाबांदी नजर आ सकती है। बृहस्पतिवार को एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बरसात देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक होगी। शुक्रवार और शनिवार को भी एनसीआर में मौसम खराब रहेगा।

ये भी पढ़ें- Dengue in Delhi: एक सप्ताह में 300 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े

मंगलवार को 37.4 डिग्री रहा तापमान

मंगलवार को दिल्ली में दिन भर तेज धूप निकली रही। उमस भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही सामान्य से तीन तीन डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान सितंबर का ही नहीं बल्कि मानसून के इस सीजन का भी संभवतया सर्वाधिक दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 92 से 53 रहा।