Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली में इस साल की बारिश का कोटा हुआ पूरा, अकेले जुलाई में हुई 50 प्रतिशत बरसात

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 07:46 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के ब्रेक पर चले जाने से लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार से मंगलवार तक हल्क ...और पढ़ें

    Delhi-NCR Weather: दिल्ली में इस साल की बारिश का कोटा हुआ पूरा।
    Delhi-NCR Weather: दिल्ली में इस साल की बारिश का कोटा हुआ पूरा।

    HighLights

    1. दिल्ली-NCR में तीन दिन हल्की बारिश के आसार
    2. राजधानी में लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
    3. इस महीने कमजोर पड़ा मानसून

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के ब्रेक पर चले जाने से लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ रही है, लेकिन रविवार से मंगलवार तक दिल्ली और आसपास के इलाके में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं।

    राजधानी में अगले तीन दिन बारिश की संभावनाएं

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से मंगलवार तक हल्की वर्षा होने की संभावनाएं हैं। इसके बाद फिर तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है।

    वहीं, राजधानी में पिछले कई दिनों के बाद शनिवार को हुई बरसात के बाद अपने साल भर का कोटा पार कर लिया है, जबकि अभी साल को खत्म होने में साढ़े चार महीने बचे हैं। 

    भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 775.8 मिमी बारिश हुई है जो वार्षिक औसत 774.4 मिमी से अधिक है, जबकि अभी अगस्त में 11 दिन बचे हैं।  

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था। इसकी तुलना में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    इस माह अब तक सामान्य से कम हुई वर्षा

    इस माह मानसून कमजोर रहा है। यही वजह है कि इस माह सामान्य से वर्षा कम रही है। इस माह अब तक दिल्ली में कुल 84.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है जो सामान्य (145.9 मिलीमीटर) से 42 प्रतिशत कम है। फिलहाल अगले सप्ताह भी बहुत तेज वर्षा होने की संभावना नहीं है।

    मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    वर्षा होने के बावजूद एनसीआर के ज्यादातर जगहों पर शनिवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही, लेकिन वर्षा के कारण रविवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार से मंगलवार तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 125, फरीदाबाद का 124, ग्रेटर नोएडा का 160, गुरुग्राम का 145 और नोएडा का एयर इंडेक्स 103 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 99 दर्ज किया गया जो संतोषजनक है।

    खबरें और भी