Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: बारिश से भी नहीं ढीले पड़े गर्मी के तेवर, उमस ने छुड़ाए पसीने; अब कैसा रहेगा मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

    Delhi Weather Update दिल्ली में सितंबर का तीसरा सप्ताह भी बीत गया लेकिन इस बार दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापम ...और पढ़ें

    Delhi Weather Update: बारिश से भी नहीं ढीले पड़े गर्मी के तेवर, उमस ने छुड़ाए पसीने
    Delhi Weather Update: बारिश से भी नहीं ढीले पड़े गर्मी के तेवर, उमस ने छुड़ाए पसीने

    HighLights

    1. बूंदाबांदी और हल्की वर्षा के बाद भी उमस से राहत नहीं
    2. मौसम विभाग की मानें तो हाल फिलहाल ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। सितंबर का तीसरा सप्ताह भी बीत गया, लेकिन इस बार दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान उच्च बने हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो हाल फिलहाल ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।

    बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह ही धूप खिल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। तेज धूप एवं उमस के कारण तापमान में भी खासी वृद्धि देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 86 से 53 प्रतिशत तक रहा।

    यह भी पढ़ें-  Weather Update: पूर्वी और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, दिल्‍ली-NCR में हुई झमाझम बारिश

    वहीं आयानगर में बूंदाबांदी जबकि नजफगढ़ में 2.0 मिमी वर्षा भी देखने को मिली। नजफगढ़, स्पोर्टस काम्प्लेक्स और पीतमपुरा दिल्ली के सर्वाधिक गर्म इलाके रहे। मालूम हो कि नजफगढ़ का अधिकतम 38.9 डिग्री जबकि स्पोर्टस काम्प्लेक्स का 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा और नजफगढ़ का न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक क्रमश: 30.5 डिग्री और 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

    मौसम विज्ञानियों ने कही यह बात

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह जलवायु परिवर्तन, कम वर्षा और अर्बन हीट आइलैंड का मिलाजुला असर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शाम या रात के समय कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    खबरें और भी

    Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने फिर बदली करवट; उमस भरी गर्मी से परेशान; आज बरसेंगे बादल

    वहीं, मौसमी कारकों के चलते दिल्ली की हवा अभी भी साफ ही चल रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 114 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसके आसपास ही बना रहेगा।